फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   boy shot dead the girl in one sided love in parikshitgarh Meerut

दुस्साहस : मेरठ के परिक्षितगढ़ में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, प्रेमी ने इस बात पर वारदात को दिया अंजाम

Mon, 21 Mar 2022 05:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Mar 2022 05:30 PM IST
सार

मेरठ के परिक्षितगढ़ थानाक्षेत्र में एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती की गोली मारकर हत्या कर डाली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
boy shot dead the girl in one sided love in parikshitgarh Meerut
murder in meerut - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के परिक्षितगढ़ थानाक्षेत्र में एकपरीक्षितगढ़ क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने सरेआम पड़ोस की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। युवती पड़ोस के घर में मास्टर की बच्ची को खिला रही थी। सरेआम युवती की हत्या के बाद गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर परीक्षितगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद आरोपी युवक तमंचा लहराते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन


परीक्षितगढ़ थाना के नारंगपुर जिटौला निवासी शिवानी (19) पुत्री दयाचंद दोपहर को पड़ोस में महिला अंजू की दुकान पर सामान लेने गई थी। इस बीच युवती इसी घर से सटे रघुवर मास्टर के यहां बच्ची को खिलाने लगी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक राजेश उर्फ राजू तमंचा लेकर पहुंचा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सियासत : रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह को राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी, जून-जुलाई में होने वाले चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन से मिलेगी नई जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक ने सरेआम शिवानी से सिर में गोली मार दी। खून से लथपथ युवती जमीन पर गिर पड़ी। इस बीच आरोपी तमंचा लहराते हुए गांव में पैदल ही भाग निकला। युवती को आनन फानन में डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां युवती को मृत घोषित कर दिया।

युवती की मौत की सूचना पर परीक्षितगढ़ पुलिस व सीओ सदर देहात पूनम सिरोही मौके पर पहुंची। और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यवती की मौत का पता चलने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं आरोपी युवक का कोई पता नहीं चला।

आरोपी राजेश उर्फ राजू की एक साल पहले ही शादी हुई थी। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया की युवक युवती से एक तरफा प्यार करता था। जिसकी शादी हो चुकी थी। उसके बाद भी युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है की जांच में पता चला है की दोनों में दोस्ती थी। कुछ समय से मनमुटाव होने पर युवक परेशान चल रहा था। इसी के चलते युवक ने हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed