{"_id":"6a9c23034b421262420f2856","slug":"boy-missing-for-six-days-kidnapping-case-registered-meerut-news-c-72-1-smrt1015-158865-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बालक छह दिन से लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बालक छह दिन से लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भावनपुर गांव निवासी जीवन का दस साल का बेटा कमल उर्फ छोटू छह दिनों से लापता है। पुलिस ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बताया गया है कि छोटू बचपन से ही गूंगा है। वह एक सितंबर को गांव के रहने वाले युवक के साथ बग्गी पर बैठकर मेडिकल थाना के कुटी चौपला शेर गढ़ी पर गया था। जहां से छोटू अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। छह दिन से लापता बच्चे को लेकर पूरा परिवार परेशान हो गया है। उसके पिता जीवन ने थाना भावनपुर पहुंचकर बालक के लापता होने की पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम बालक की तलाश में लगी है।
-- -- -- -- -- -- -- --
--