Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Boy dies due to electric shock while flying kite

Meerut News: पतंग लूटने के दौरान करंट लगने से बालक की मौत

Wed, 19 Feb 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Boy dies due to electric shock while flying kite
- नमाज पढ़ने की कहकर घर से निकला, सोमवार से लापता था
विज्ञापन

- खेत में मिला शव, करंट से झुलसे हाथ में लिपटा हुआ था मांझा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। अजराड़ा गांव में पतंग लूटने के दौरान हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से आबिद (12) की मौत हो गई। बालक दो दिन से लापता था और परिजन उसे तलाश रहे थे। मंगलवार को घर से चंद कदम दूर गेहूं के खेत में बालक का शव पड़ा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। उसके हाथ में मांझा लिपटा हुआ था तथा हाथ भी करंट से जला हुआ था।
पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया। पंचनामे के बाद मंगलवार दोपहर शव को दफना दिया गया।
अजराड़ा निवासी आबिद (12) पुत्र गुफरान को पतंग उड़ाने और लूटने का शौक था। सोमवार शाम करीब चार बजे वह नमाज पढ़ने की कहकर घर से निकला, मगर घर वापस नहीं आया। देर शाम परिजनों ने मस्जिदों में एलान के साथ उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता न चला।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने उसको जंगल में तलाश किया तो घर से कुछ दूर स्थित गेहूं के खेत में आबिद का शव पड़ा मिल गया। उसके हाथ में पतंग की डोर थी और लोहे के तार से बंधी पतंग शव के पास पड़ी थी। सूचना पर पहुंची मुंडाली पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पतंग लूटने के दौरान करंट लगने से बालक की मौत हुई है। उसका हाथ भी करंट से झुलसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पतंग में उलझा मिला लोहे का तार, ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन
बालक का शव खेत में जहां मिला। वहां ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शव के पास पड़ी पतंग में लोहे का तार उलझा मिला। आशंका जताई जा रही है कि हाईटेंशन लाइन में अटकी पतंग को लोहे के तार से निकालने के प्रयास मेें बालक करंट से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता गुफरान मोहल्ला खेड़ीवाला में गांव के बाहरी छोर पर रहते हैं। उनके दो बेटे थे, जिनमें आबिद बड़ा था। गुफरान मजदूरी करता है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed