{"_id":"5ec4f8868ebc3e905528e334","slug":"boy-beaten-with-cricket-bat-in-saharanpur-police-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में युवक को क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में युवक को क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 20 May 2020 02:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 20 May 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को एक युवक के साथ क्रिकेट बैट से बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में तीन युवक एक युवक को घेरकर क्रिकेट बैट से मारपीट कर रहे हैं। जानकारी लगने पर पुलि ने वायरयल वीडियो को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र का एक युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तीन युवक एक युवक को बेरहमी से पीट रहे है। युवक को किक्रेट बैट से पीटा जा रहा है। यह सभी युवक कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव गंदेवड़ के बताए जा रहे है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन युवक एक युवक को जंगल में बेरहमी सेपीट रहे है। किक्रेट बैट से पीटे जा रहे युवक को छोड़ने के लिए कहता हुआ एक चौथा युवक पेड़ के पीछे से आता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
वह किसी युवक का नाम फरमान लेकर उसे पीट रहे युवक को छोड़ने के लिए कह रहा है, लेकिन युवकों ने उसकी नहीं सुनी और युवक को लगातार पीट रहे है। उधर, एसएसआई सत्यवीर अत्री ने बताया, कि वीडियो किस जगह की है और युवक कहां के है, इसका पता लगाया जा रहा है।