{"_id":"612401c18ebc3e79e9052b8e","slug":"boundry-pillers-servey-starts-in-cant-area-meerut-news-mrt553062121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: रक्षा भूमि को सुरक्षित रखने के लिए छावनी में बाउंड्री पिलर का होगा सर्वे, देखिए पूरा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: रक्षा भूमि को सुरक्षित रखने के लिए छावनी में बाउंड्री पिलर का होगा सर्वे, देखिए पूरा रिकॉर्ड
Tue, 24 Aug 2021 07:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:01 PM IST
सार
मेरठ छावनी प्रथम श्रेणी छावनी में शामिल है। यहां का क्षेत्रफल लगभग आठ हजार 892 एकड़ है। छावनी में 111 बाउंड्री पिलर स्थापित हैं। जिसमें 36 ठीक, 13 क्षतिग्रस्त और 19 की मरम्मत की गई।
विज्ञापन
मेरठ कैंट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के छावनी क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए नवागत रक्षा संपदा अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सोमवार को बाउंड्री पिलर का निरीक्षण किया। इसके लिए जल्द पिलर को अपने मूल स्थान पर लगाने के आदेश दिए। जिससे रक्षा भूमि को सुरक्षित रखा जा सके। इससे पहले वह बंगलों में रहने वाले लोगों का सत्यापन करने के निर्देश दे चुके हैं। बाउंड्री पिलर के आसपास अतिक्रमण होने पर हटाया जाएगा। अतिक्रमण न हटाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मेरठ छावनी प्रथम श्रेणी छावनी में शामिल है। यहां का क्षेत्रफल लगभग आठ हजार 892 एकड़ है। छावनी में 111 बाउंड्री पिलर स्थापित हैं। जिसमें 36 ठीक, 13 क्षतिग्रस्त और 19 की मरम्मत की गई। वहीं, 38 बाउंड्री पिलर सर्वे के बाद दोबारा से स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए स्टेशन कमांडर को जल्द कार्य शुरू करने के लिए पत्र भेजा जा रहा है। जिससे रक्षा भूमि को सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
वहीं, कैंट बोर्ड सीईओ से भी इस संबंध में संपर्क किया गया है। वहीं, रक्षा संपदा अधिकारी ने कार्यालय से संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को जल्द सर्वे कर बाउंड्री पिलर को स्थापित करने के लिए मूल स्थान चिन्हित करने के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान मनीष पाल, अमन, धनेश शर्मा, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र में भूमि रिकॉर्ड
ए-1 - 6935 एकड़
बी-1 - 171.71 एकड़
बी-2 - 34.29 एकड़
बी-3 - 555 एकड़
बी-4 - 89.30 एकड़
सी - 166 एकड़
प्राइवेट भूमि - 8.52 एकड़
सिविल एरिया भूमि - 371 एकड़