फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Both the accused who attacked the head constable were sent to jail

Meerut News: हेड कांस्टेबल पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों को भेजा जेल

Sun, 09 Feb 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Both the accused who attacked the head constable were sent to jail
कंकरखेड़ा (मेरठ)। रोहटा रोड पर सिंधावली गांव में शुक्रवार सुबह विजिलेंस में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल कुमार पर पिता-पुत्र ने फरसे से हमला कर दिया था। सिर में चोट लगने से गंभीर वह रूप से घायल हो गए। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को विजिलेंस की टीम पुलिस के साथ रोहटा रोड पर सिंधावली गांव में सतीश के घर पहुंची थी। विद्युत विभाग के अधिशासी अधिकारी रामयश यादव ने बताया था कि आरोपी का 2018 में कनेक्शन काट दिया गया था। आरोपी सात साल से बिजली की चोरी कर रहा था। विजिलेंस की टीम बिजली चोरी को पकड़ने के लिए गई थी। जहां आरोपी सतीश ने अपने बेटे राजन के साथ मिलकर हेड कांस्टेबल राहुल कुमार के सिर पर फरसे से हमला कर दिया था। हमले में हेड कांस्टेबल के सिर में सात टांके आए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पुलिस ने पूरे परिवार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दोनों आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। वहीं हेड कांस्टेबल की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed