फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Booth capture in Kusadi, Presiding Officer lodged report

कुसैड़ी में हुए बूथ कैप्चर, पीठासीन अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 28 Apr 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Booth capture in Kusadi, Presiding Officer lodged report
कुसैड़ी में हुए बूथ कैप्चर, पीठासीन अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

जानीखुर्द। पंचायत चुनाव में सोमवार को हुए मतदान में कुसैड़ी गांव के दो बूथ पर कैप्चरिंग हुई थी। सोमवार देर रात पीठासीन अधिकारी ने 25-30 लोगों के खिलाफ जानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, ग्रामीणों ने बूथ कैप्चरिंग की घटना को फर्जी बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ था। पीठासीन अधिकारी मतपेटियां बंद कर शांतिपूर्ण लेकर गए थे।

पीठासीन अधिकारी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गांव कुसैड़ी के बूथ नंबर 131 और 132 पर 25 -30 लोगों ने जबरन बूथ पर कब्जा कर फर्जी मतदान किया। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर 25-30 लोगों के खिलाफ फर्जी मतदान डालने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वही, ग्रामीणों का कहना है कि मतदान के दौरान पूरे दिन भारी पुलिस बल मतदान केंद्र पर मौजूद रहा। सभी प्रत्याशियों के एजेंट भी मौजूद थे। शांतिपूर्ण मतदान के बाद मतदान कर्मी बैलेट बॉक्स सील कर ले गए थे। ग्रामीणों ने सवाल उठाए है कि अगर बूथ कैप्चरिंग हुई थी तो पीठासीन अधिकारी ने वहां मौजूद पुलिस या किसी एजेंट को सूचना क्यों नहीं दी। बूथ कब्जा कर फर्जी वोट डालने का आरोप गलत है। देर रात रिपोर्ट दर्ज कराना पीठासीन अधिकारियों पर ही सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed