{"_id":"60bfd91b8ebc3e84387a00df","slug":"bomb-information-to-control-room-of-police-station-meerut-news-mrt541875975","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हेड कांस्टेबल के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हेड कांस्टेबल के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में मची खलबली
Wed, 09 Jun 2021 10:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:40 AM IST
सार
हेड कांस्टेबल के मकान को बम से उड़ाने की धमकी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बम डिस्पोजल दस्ता, डॉग स्क्वायड और मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में हेड कांस्टेबल के घर को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। बम डिस्पोजल दस्ता, डॉग स्क्वायड और मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। घर की छानबीन की गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
जागृति विहार में शाम करीब 7:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक युवक ने सूचना दी कि हेड कांस्टेबल यतेंद्र सिंह के मकान को बम से उड़ा दिया जाएगा। उसके घर पर बम रख दिया गया है। जानकारी लगते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह पहुंचे और उन्होंने पुलिस लाइन से बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वायड भी बुला लिए।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक पुलिस टीम ने हेड कांस्टेबल के घर की छानबीन की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। तब जाकर पुलिस को सुकून मिला। सूचना देने वाले की भी पुलिस ने जांच की। इसमें पता चला कि जिस नंबर से कॉल की गई थी, वह हेड कांस्टेबल के पड़ोसी भूषण त्यागी की आईडी पर है। भूषण त्यागी बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, भूषण त्यागी ने बताया कि यह नंबर उनका नहीं है और न ही इस नंबर की उनको कोई जानकारी है। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी रही। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि सूचना फर्जी दी गई थी। सूचना देने वाले युवक की पुलिस तलाश कर रही है। अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।