फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of Sonu of Binauli, missing for eight days, found

Meerut News: आठ दिन से लापता बिनौली के सोनू का शव मिला

Tue, 19 Nov 2024 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Body of Sonu of Binauli, missing for eight days, found
- हर्रा में मंडप में वेटर का काम करता था, 10 नवंबर को गया था मजदूरी पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के बिनौली-सरधना मार्ग पर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हर्रा खिवाई मोड़ के पास सड़क किनारे झाड़ियों में सड़ी-गली अवस्था में युवक का शव मिला। युवक की पहचान 20 वर्षीय सोनू पुत्र ओमपाल निवासी बिनौली के रूप में हुई है।
सोमवार की सुबह किसान खेत पर काम करने जा रहा था। किसान ने हर्रा खिवाई मोड़ के पास झाड़ियों में सड़ी-गली अवस्था में सोनू का शव देखा। क्षेत्र में शव मिलने की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोनू हर्रा स्थित मंडप में वेटर का काम करता था। 10 नवंबर को मजदूरी के लिए घर से गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। उसकी आसपास तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनौली मार्ग पर जिस जगह सड़क किनारे सोनू का शव मिला, वह पुलिस चेक पोस्ट से करीब 50 मीटर की दूरी पर है, लेकिन पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी। इसके चलते मृतक के परिजन पुलिस की सजगता पर सवाल उठा रहे हैं।

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed