Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body found near railway flyover,

Meerut News: रेलवे फ्लाईओवर के पास पड़ा मिला शव

Thu, 05 Nov 2026 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Body found near railway flyover,
रेलवे फ्लाईओवर के पास पड़ा मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में रेलवे फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत बीमारी के कारण होने की आशंका जताई गई है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर ब्रज विहार कॉलोनी के लोगों ने रेलवे फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल परतापुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय गोवर्धन के रूप में हुई। बताया गया कि गोवर्धन कूड़ा बीनकर अपना गुजारा करता था और पिछले कई महीनों से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बीमारी के चलते मौत होने की आशंका सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed