फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BLOs honored for completing SIR work

Meerut News: एसआईआर कार्य पूरा करने पर बीएलओ सम्मानित

Sat, 22 Nov 2025 07:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
BLOs honored for completing SIR work
सरधना। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण में धीमी गति और लापरवाही पर एसडीएम ने बीएलओ और सुपरवाइजरों के
सरधना। विधानसभा सरधना क्षेत्र के बूथ संख्या 154 गांव कनौड़ा पर तैनात बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोकेश देवी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अपने समस्त मतदाताओं का सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा किया। उपजिलाधिकारी सरधना उदित नारायण सेंगर और बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक प्रताप चौबे ने लोकेश को जनपद में सबसे पहले एसआईआर सत्यापन कार्य पूर्ण करने पर पुरस्कृत किया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे समर्पित प्रयास चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से प्रेरणा लेने और अपने बूथ के मतदाता सत्यापन कार्य को पूर्ण करने की अपील की। लोकेश देवी के इस प्रयास की सराहना स्थानीय प्रशासन और मतदाता वर्ग ने भी की। इससे अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मतदान अधिकारियों में कार्य के प्रति उत्साह और जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed