फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bloody conflict between two parties in the dispute over the removal of the vehicle, three injured

मेरठ: गाड़ी हटाने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायल

Fri, 10 Feb 2023 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 10 Feb 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between two parties in the dispute over the removal of the vehicle, three injured
सरधना। दो पक्षों में संघर्ष के बाद रास्ते पर तैनात पुलिस फोर्स।
सरधना। बिनौली रोड स्थित एक होटल के सामने बृहस्पतिवार रात गाड़ी हटाने के दौरान बाइक की टक्कर को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से धारदार हथियार से चले, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाने के सामने दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ पर काबू पाया। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। जिसके चलते कई थानों का फोर्स सरधना में बुलाया गया है।
विज्ञापन

नंगला रोड बस्ती निवासी शालू पुत्र लियाकत, नईम पुत्र रफीक व समीर पुत्र सगीर बिनौली रोड पर अलकरीम होटल पर खाना खाने गए थे। बाइक होटल के सामने पार्किंग में खड़ी कर दी। दूसरे पक्ष ने वहां अपनी कार खड़ी की हुई थी। खाना खाने के बाद उक्त लोगों ने वहां बाइक नहीं लगाने के लिए कहा। इस पर उनकी कहासुनी हो गई। गाली गलौज के बाद कहासुनी संघर्ष में बदल गई। तभी वहां काफी युवक आ गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। धारदार हथियार चले।
विज्ञापन

संघर्ष में एक पक्ष से शालू, नईम, समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। कुछ देर बाद थाने के बाहर दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जुट गई। यहां भी दोनों पक्षों के लोग झगड़ा करने लगे। पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दो समुदाय से जुड़ा है, जिसे देखते हुए आसपास के थानों का फोर्स भी सरधना बुला लिया गया था। मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि विवाद करने वाले पक्ष के यहां दबिश दी जा रही है। दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


तहसील रोड पर रही अराजकता
संघर्ष के बाद दोनों पक्षों के लिए लोग थाने पर पहुंच गए। यहां यह लोग बाइकों पर सवार थे। तहसील रोड पर युवकों का काफी देर तक तेज रफ्तार पर बाइकों पर तांडव चला। गनीमत यह रही कि कुछ ही मिनट पहले ही पूर्व विधायक संगीत सोम का काफिला वहां से गुजरा था। यदि इन अराजक तत्वों का सुरक्षा एस्कार्ट से टकराव हो जाता तो बड़ी घटना हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed