फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Blood test of 988 sick animals done in cattle fair

Meerut News: पशु मेले में 988 बीमार पशुओं के खून की हुई जांच

Sun, 24 Nov 2024 07:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Blood test of 988 sick animals done in cattle fair
रोहटा। सलाहपुर गांव में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का मुख्य अतिथि सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान और पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने शुभारंभ किया। इस दौरान गो माता की पूजा करते हुए इनके संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

मेले में आए 988 बीमार पशुओं के खून की जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि कर निशुल्क दवाई देकर उपचार किया गया। मेले में 6582 पशुओं का पंजीकरण किया गया। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष मलिक व अपर निदेशक डॉ. एसके पांडेय ने कृत्रिम गर्भाधान, बांझपन, प्रजनन, नस्ल सुधार और पशु बीमा आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मेले में पशुपालन पत्रिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन


पशु मित्र घर-घर जाकर करेंगे जागरूक
कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर पशुपालकों की आय दोगुना किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनता में जागरूकता की कमी है। इसे दूर करने के लिए पशुपालकों की ब्लॉक स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। पशु मित्र गांव-गांव जाकर पशुपालकों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
मेले में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, बिजेंद्र प्रमुख, मनिंदरपाल सिंह, विमल शर्मा, सीडीओ नूपुर गोयल ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ. रिंकू नारायण ने किया। इस मौके पर डॉ. विभा मलिक, पंकज चौहान, मोहन गुर्जर, अतुल पूनिया, अक्षय चौधरी, नन्हे प्रधान, डॉ. शरद शर्मा, संसार सिंह पूनिया, संजीव शर्मा, मांगेराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed