फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Block Pramukh inaugurated the interlocking road in Pithalokar

पिठलोकर में इंटरलॉकिंग सड़क का ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन

Mon, 11 Aug 2025 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Block Pramukh inaugurated the interlocking road in Pithalokar
सरधना। गांव पिठलोकर में इंटरलॉकिंग रास्ते का उद्घाटन करते ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान। स्वयं
सरधना। सरूरपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले पिठलोकर गांव में सोमवार को नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान ने फीता काटकर सड़क का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस सड़क का निर्माण क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद खालिद के प्रस्ताव पर किया गया है। सड़क का निर्माण कार्य सत्तार प्रधान के घर से शुरू होकर अफजल के मकान तक कराया गया है। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत और पक्की सड़क की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से हर गांव को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बेहतर होंगी तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी। इस अवसर पर सत्तार प्रधान, इस्लाम ठेकेदार, इस्माइल, मोहम्मद जीशान, फुरकान, मारूफ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed