{"_id":"5da7836b8ebc3e017d364aae","slug":"blo-are-not-working-duty-properly-mawana-news-mrt448926174","type":"story","status":"publish","title_hn":"महलका में तैनात बीएलओ नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महलका में तैनात बीएलओ नदारद
विज्ञापन
फलावदा। गांव महलका में नियुक्त किए गए बीएलओ लापता हैं। उनकी गैरहाजिरी के चलते ग्रामीण मतदाता आधार से लिंक कराने लिए परेशान हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधानों द्वारा एसडीएम से शिकायत की गई है।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार द्वारा सभी गांवों में मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़कर मतदाताओं का सत्यापन करने का काम ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए गांवों में सभी बूथों पर बीएलओ तैनात किए गए हैं। उन्हें डोर-टू-डोर जाकर कार्य करने का आदेश दिया गया था। गांव महलका में यह मामला सामने आया है। ऑनलाइन वोटर लिस्ट का सत्यापन घर-घर जाकर तो दूर बीएलओ ने बूथ तक भी जाना गवारा नहीं किया। सत्यापन की निर्धारित तिथि समाप्त होने वाली है। लोगों को ऑनलाइन सत्यापन नहीं होने से आगामी चुनाव में वोट डालने से वंचित रहने की चिंता सता रही है। वहीं, कई जगह बीएलओ एप काम नहीं करने की समस्या भी आ रही है। महलका में बीएलओ ही नदारद चल रहे हैं। इस कारण मतदाताओं को चिंता हो रही है। वोटर लिस्ट से लिंक किए जाने की अंतिम तिथि नजदीक आते देख ग्रामीण मतदाताओं में हलचल है। प्रधान अहसान ने बताया कि गांव में मतदाताओं को पता नहीं लग रहा है कि उनके बूथ पर किस बीएलओ को लगाया है। प्रधान ने घर जाकर वोटरों से आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेनी शुरू कर दी है। प्रधान का कहना है वोटर वोट डालने से वंचित न रह जाएं इसलिए कार्य किया जा रहा है। वोटरों से फोटो कॉपी लेकर संबंधित कार्यालय में जमा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसडीएम सरधना से शिकायत की गई। उन्होंने इस दिशा में जानकारी करने का आश्वासन दिया है।