{"_id":"66d8faaa1dff4aec230408f9","slug":"blackmailing-gang-used-to-trap-people-by-pretending-to-be-innocent-blackmailing-gang-arrested-meerut-news-c-14-1-mrt1006-644486-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मासूम चेहरा दिखाकर फंसाती थीं जाल में, ब्लैकमेल करने वाला गैंग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मासूम चेहरा दिखाकर फंसाती थीं जाल में, ब्लैकमेल करने वाला गैंग गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। इन महिलाओं के चेहरों की मासूमियत पर मत जाइएगा, जिसने भी ये गलती करने की हिमाकत की वो इनके बिछाए जाल में फंस गया। ऐसा फंसा कि पिटाई तो हुई ही, साथ ही लाखों रुपये भी गैंग को देने पड़े। परतापुर थाना क्षेत्र का युवक गैंग की सदस्य का वीडियो कॉल पर चेहरा देखकर फिदा हो गया। होटल में कमरा बुक करके उसके साथ संबंध बनाए। इसी बीच गैंग के लोग होटल के बाहर पहुंच गए। युवक को गाड़ी में बिठाकर जमकर पिटाई की। पत्नी और रिश्तेदार को फोन करके कहा कि 10 लाख रुपये नहीं दिए तो यह जेल जाएगा। युवक की तहरीर पर परतापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो महिलाओं और गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि परतापुर थाना क्षेत्र के एक शादीशुदा युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। महिला ने किसी जरूरी काम से मिलने की बात कही। युवक ने उसका फोन काट दिया। कुछ समय बाद युवक ने महिला को कॉल करके पूछा कि उसका नंबर कहां से मिला है। महिला ने बताया कि आपका नंबर मेरी सहेली रूहीना उर्फ सिमरन ने दिया है। फोन पर बात करते-करते दोनों दोस्ती की बात करने लगे। महिला ने अपना नाम शालू शर्मा बताया। तीन सितंबर की शाम छह वो युवक से मिलने के लिए मेरठ आ गई। दिल्ली रोड रिठानी स्थित व्यू बैली होटल में दोनों ने कमरा लिया। युवक ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए। होटल से बाहर आए तो शालू ने कहा कि यहां तो मेरे भइया, भाभी आ गए हैं। होटल के बाहर एक स्विफ्ट गाड़ी और बाइक खड़ी थी। उन लोगों ने युवक को जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया।
दिल्ली रोड पर काफी देर तक घुमाते रहे। पिटाई करते हुए 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर जान से मारने और दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। युवक ने बताया कि उसके मोबाइल की बैटरी डाउन थी, ऐसे में उन लोगों में से एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल से सिम निकालकर अपने मोबाइल में डाल लिया। फिर उस नंबर से युवक की पत्नी और उसके भाई के मोबाइल पर बात करके उनसे भी दस लाख रुपये की मांग करने लगे। वे आपस में एक दूसरे को सिमरन उर्फ रुहीना, आसिफ, अनिकेत, दीपक, फिरोज, फहीम के नाम से पुकार रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने तेरे जैसे बहुत से लोगों से रुपये लिए हैं। युवक ने बताया कि आरोपियों में एक बाउंसर दीपक निवासी ग्राम डीलना थाना भोजपुर और अनिकेत निवासी सैनिक कालोनी कसेरूखेड़ा लालकुर्ती का रहने वाला है। बाकी सभी आरोपी दिल्ली के हैं। आरोपी उसको सड़क पर छोड़कर यह कहकर चले गए कि जल्दी से रुपयों का इंतजाम कर लेना नहीं तो दुष्कर्म के मुकदमे में जेल जाएगा और सभी रिश्तेदारों के सामने बदनाम कर देंगे।
विज्ञापन
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि युवक की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुधवार को दो महिलाओं समेत गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने काफी लोगों को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ठगा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के पास से सात मोबाइल, सुमैय्या के पास शालू नाम का फर्जी आधार कार्ड, स्विफ्ट गाड़ी, बाइक और सात मोबाइल बरामद हुए हैं।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
दीपक (28) निवासी डीलना भोजपुर, गाजियाबाद, अनिकेत निवासी सैनिक कालोनी कसेरूखेड़ा लालकुर्ती, स्मिरन उर्फ रुहीना (30) निवासी अशोक मोहल्ला, मौजपुर उत्तर पूर्वी दिल्ली, सुमैय्या उर्फ शालू (32) निवासी गली नंबर 32 मधु विहार दिल्ली, आसिफ (27) निवासी गली नंबर आठ राजीव नगर हर्ष विहार पूर्वी दिल्ली, फिरोज (28) निवासी राजीव नगर बैंक कालोनी मंडोली हर्ष विहार दिल्ली और फहीम (30) निवासी शहीदनगर साहिबाबाद गाजियाबाद शामिल हैं।
रहें सावधान, लगातार लोग बन रहे शिकार
लगातार लोग ऐसे मामलों में फंसकर ब्लैकमेल होने पर मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में अंजान लोगों से बातें न करें। कोई कॉल करके दोस्ती करने को कहे तो उसको ब्लॉक कर देंगे। ऐसे गैंग महिलाओं से लोगों को वीडियो कॉल कराते हैं। कुछ लोग महिलाओं के झांसे में आकर दोस्त बन जाते हैं। महिलाएं उनकी न्यूड वीडियो बना लेती हैं। वे व्यक्ति की सोशल मीडिया अकाउंट से भी जुड़ जाती हैं। इसके बाद वे धमकी देती हैं कि अगर उनको पैसे नहीं दिए तो वह उस न्यूड वीडियो को उनके सभी दोस्तों को भेज देंगी। कुछ महिलाएं फोन करके अपनी मीठी बातों में फंसाकर होटल में बुला लेती हैं। वहां संबंध बनाकर वीडियो बना लेती हैं। फिर वीडियो के जरिए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर रुपये ऐंठ लेती हैं। ऐसे में इस तरह आने वाली महिलाओं की कॉल के चक्कर में कतई न आएं। किसी अंजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को नहीं उठाएं। अगर उठाएं भी अपना कैमरा ऑफ रखें। अगर कोई न्यूड वीडियो कॉल करता है तो उसकी पुलिस से शिकायत करें।