{"_id":"693eb16ed76a35a31f0541c0","slug":"black-panther-won-the-match-by-seven-runs-meerut-news-c-72-1-mct1009-145559-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ब्लैक पेंथर ने सात रन से मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ब्लैक पेंथर ने सात रन से मैच जीता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को ब्लैक पेंथर और रॉयल रेंजर इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें ब्लैक पेंथर की टीम ने सात रन से जीत प्राप्त की।
ब्लैक पेंथर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। इसमें लेंस शर्मा ने 61 गेंद पर शानदार 95 रन की पारी खेली। गौरव यादव ने 58 और अभिनव ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में एमपी सिंह ने तीन और अक्षय ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल रेंजर इलेवन की टीम ने 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 233 रन बनाए। ब्लैक पेंथर की टीम ने सात रन से मैच जीता। रॉयल रेंजर की ओर से दीपक राठी ने 54 गेंद पर 98 रन की पारी खेली। अक्षित ने 54 और विमल ने 24 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मयंक और अरविंद ने दो-दो विकेट लिए। इस मौके पर हनी काजला, कोच दीपक सिद्धू, शुभम, भूपे, मोहित, कपिल, पारस, विधान आदि मौजूद रहे। कोच ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।