फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Black marketing of 10 drugs with Remedisvir

रेमडेसिविर के साथ 10 दवाओं की कालाबाजारी

Sat, 01 May 2021 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Black marketing of 10 drugs with Remedisvir
रेमडेसिविर के साथ 10 दवाओं की कालाबाजारी
विज्ञापन

मेरठ। रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ कोविड में प्रयोग में आने वाली दस दवाओं और इंजेक्शनों की कालाबाजारी की जा रही है। नगर और देहात के कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों ने दवा का स्टॉक कर लिया है। इसके चलते डिस्ट्रिब्यूटरों के पास भी दवाओं की किल्लत हो गई है। दवा एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है।
वहीं थोक व्यापारी कंपनियों के अधिकारियों से बात कर दवाओं की आपूर्ति के प्रयास में लगे हैं। इस बीच बिचौलिये मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। शहर के ज्यादातर फार्मेसिस्ट दवाएं न होने की बात कह रहे हैं। एक से दो दिन में दवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जा रहा है। जिला मेरठ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने कहा मरीजों के तीमारदारों को रेमडेसिविर इंजेक्शन बाहर से लाने के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा कहा जा रहा है। कंपनी चुनिंदा लोगों को दवा की सप्लाई कर रही हैं। दवाओं की कालाबाजारी को रोकने के लिए ड्रग विभाग की तरफ से कार्रवाई की जानी चाहिए। जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री घनश्याम मित्तल ने बताया कि थोक व्यापारी प्रिंट रेट पर ही माल दे रहे हैं। कुछ लोगों ने दवा खरीदकर स्टॉक कर ली हैं।
विज्ञापन

इन दवाओं की कमी
दवा प्रिंट रेट ब्लैक मार्केट रेट
पैरासिटामोल 10 गोली 30 रुपये 100 से 150 रुपये
एजीटाइट 5 गोली 118 रुपये 200 से 250 रुपये
विटामिन सी 15 गोली 69 रुपये 100 से 200 रुपये
जिंक टैबलेट 10 गोली 70 रुपये 140 से 200 रुपये
आईवरमाइसिन 10 गोली 350 रुपये 600 से 1 हजार रुपये
फेबी फ्लू 200 एमजी 330 रुपये 1000 हजार रुपये
फेबी फ्लू 400 एमजी 660 रुपये 1800 रुपये
फेबी फ्लू 800 एमजी 2500 रुपये 5 हजार रुपये
टेबाग्लोविन इंजेक्शन 48,000 1 लाख से 2.5 लाख
मिथाइलप्रेडनिसिलोन 97 रुपये 200 रुपये
(नोट : रेट कंपनियों के हिसाब से हैं।)
100 रुपये तक बेच रहे इलेक्ट्राल का पैकेट
थोक दवा व्यापारियों ने बताया कि 18 रुपये में मिलने वाला इलेक्ट्रोल का पैकेट 100 रुपये तक बेचा जा रहा है। ऑक्सीजन सिलेंडर की नोब जो 600 रुपये की आती है उसकी कीमत 2500 तक पहुंच गई है। आक्सी मीटर के लिए लोगों से 2 हजार रुपये तक देने पड़ रहे हैं। थर्मामीटर के भी 300 से 500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। थ्री लेयर मास्क जो 70 रुपये आ रहा था उसकी कीमत भी 350 रुपये तक कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed