फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU's 'Kisan Kranti' siege now on September 22.

Meerut News: भाकियू किसान क्रांति का घेराव अब 22 सितंबर को

Sat, 12 Sep 2026 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
BKU's 'Kisan Kranti' siege now on September 22.
16 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम संगठनात्मक कारणों से किया स्थगित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) की ओर से 16 सितंबर को मेरठ कमिश्नरी पर प्रस्तावित किसान-मजदूर घेराव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। संगठनात्मक एवं आवश्यक कारणों के चलते कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है। अब किसान-मजदूर घेराव 22 सितंबर को मेरठ कमिश्नरी पर आयोजित किया जाएगा।
भाकियू किसान क्रांति के मेरठ जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जारी हैं। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों और मजदूरों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विपिन मलिक ने कहा कि संगठन किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर मजबूती से आवाज उठाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार 22 सितंबर को मेरठ कमिश्नरी पर किसान-मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed