फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU's divisional general secretary shot, admitted to hospital

Meerut News: भाकियू के मंडल महासचिव को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Tue, 05 Nov 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 05 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
BKU's divisional general secretary shot, admitted to hospital
बिजनौर। भाकियू अराजनैतिक के मंडल महासचिव पर चार लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दी। गोली हाथ में लगी है। घायल हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में गांव स्वाहेड़ी के रहने वाले गौरव जंघाला भाकियू अराजनैतिक में मंडल महासचिव हैं। बताया गया कि नजीबाबाद के रहने वाले चार लोग लेनदेन के मामले में सोमवार की सुबह नौ बजे उनके घर पहुंचे। लेनदेन को लेकर आपस में विवाद हुआ। अस्पताल में भर्ती गौरव जंघाला ने बताया कि एक आरोपी ने तमंचे से उन पर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

गोली लगने से घायल हुए भाकियू महासचिव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। अभी मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। उधर, भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर गौरव जंघाला से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। गौरव जंघाला ने बताया कि पैसों के लेनदेन और गांव की राजनीति के चलते उन्हें गोली मारी गई है। उधर, शहर कोतवाल उदय प्रताप ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पैसों के लेनदेन का मामला है जोकि संदिग्ध है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed