फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU workers staged a protest in 14 police stations

Meerut News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने 14 थानों में दिया धरना

Thu, 05 Dec 2024 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
BKU workers staged a protest in 14 police stations
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को ग्रेटर नोएडा पंचायत में जाने से रोकने और उन्हें अलीगढ़ के टप्पल थाने में बैठाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिले के 14 थानों में पांच घंटे तक धरना दिया। शाम सात बजे राकेश टिकैत को छोड़ने और 126 किसानों की रिहाई के बाद धरना समाप्त हुआ। इससे पहले पुलिस की नाकेबंदी के बावजूद भाकियू कार्यकर्ता सुबह ग्रेटर नोएडा पंचायत में पहुंचे। काशी टोल प्लाजा पर उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के साथ बुधवार को ग्रेटर नोएडा कूच करने की घोषणा की थी। पुलिस ने रात से ही नांकेबंदी की थी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के साथ काफी संख्या में किसान और भाकियू कार्यकर्ता काशी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। यहां पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन किसान बिना रुके ग्रेटर नोएडा के लिए कूच करने लगे। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ हल्की झड़प ओर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिली कि किसानों को भंगेला चेकपोस्ट पर रोक लिया गया है। जिस पर काशी टोल पर कार्यकर्ता और जिलाध्यक्ष दरी बिछा कर बैठ गए। उन्होंने हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। कुछ देर बात पता चला कि किसानों को जाने दिया गया है। इसके बाद भी कार्यकर्ता हाईवे पर ही बैठे रहे। कुछ समय बाद गौरव टिकैत वहां पहुंचे, तब किसान उनके साथ ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुए। इस दौरान अंकित दांगी, हर्ष चहल, मोनू, विक्रांत, मुखिया, बृजराज, सचिन, राहुल, बिट्टू, नीरज, जुनेद, सरदार हरमनजीत, सरदार गुरजेंट, रविंद्र, परविंदर, सतीश, अनूप आदि मौजूद रहे। nदोपहर में मिली टिकैत को हिरासत में लेने की सूचना : दोपहर में भाकियू कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि राकेश टिकैत को अलीगढ़ के टप्पल थाने में रोक लिया गया। उनके हिरासत में लेने की सूचना पर जनपद में भाकियू कार्यकर्ता विरोध में कार्यकर्ताओं ने कंकरखेड़ा, परतापुर, जानी, रेाहटा, सरुरपुर, सरधना, दौराला, मवाना, किला परीक्षितगढ़, फलावदा, बहसूमा, हस्तिनापुर, इंचौली, किठौर थानों पर धरना दिया। शाम सात बजे राकेश टिकैत को छोड़े जाने पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।

परतापुर थाने पर सनी सिसोला, अजय चेयरमैन, पप्पू गेझा, प्रमोद गून, वीरपाल घोपला, दीपक कुमार, सुनील पंडित सिंटू सिंह आदि मौजूद रहे। इंचौली थाने में कार्यकर्ताओं ने भाकियू कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी के नेतृत्व में किसान धरना देने पहुंचे। इस दौरान इंद्रपाल मलिक, अनुज मलिक, अजीत मलिक, विनोद मलिक, संदीप व जन्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed