फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU threatens agitation over farmers' issues and the female student's murder.

Meerut News: भाकियू ने किसानों की समस्याओं और छात्रा हत्याकांड पर दी आंदोलन की चेतावनी

Sun, 12 Jul 2026 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
BKU threatens agitation over farmers' issues and the female student's murder.
सरधना। भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) की बैठक रविवार को गांव नवाबगढ़ी में हुई। संगठन
-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) की बैठक रविवार को गांव नवाबगढ़ी में जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं के साथ रोहटा क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने कहा कि किसान और मजदूर लगातार विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जबकि खेती की लागत, बिजली, सिंचाई, खाद और बीज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। वहीं मजदूर वर्ग भी महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि छात्रा की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन जल्द ही किसानों, मजदूरों और छात्रा गौतम प्रकरण को लेकर मांगपत्र उपजिलाधिकारी सरधना को सौंपेगा। यदि समस्याओं के समाधान और मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा। आवश्यकता पड़ने पर मेरठ मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए खुशनवाज को नगर महामंत्री, समीर को युवा नगर मंत्री, तौफीक को ग्राम सचिव (नवाबगढ़ी), जावेद को नगर सचिव तथा आसिफ को नगर उपाध्यक्ष (सरधना) मनोनीत किया गया। इस दौरान मुजाहिद खान, संजय जोगी, मुंफरीद, इंतजार जोगी, रिजवान, सरफराज, शादाब, उस्मान, सलमान, मुस्तकीम, जावेद, सुहैल सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed