फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU revolutionary burnt effigy of government in protest against UGC law

Meerut News: यूजीसी कानून के विरोध में भाकियू क्रांतिकारी ने सरकार का पुतला फूंका

Tue, 27 Jan 2026 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
BKU revolutionary burnt effigy of government in protest against UGC law
सरधना। गांव सलावा में यूजीसी बिल के विरोध में केन्द्र सरकार के ​खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते भाकिय
भाकियू क्रांतिकारी संगठन ने कानून के खिलाफ निकाला जुलूस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी कानून के विरोध में सरधना के सलावा गांव में सोमवार को भाकियू क्रांतिकारी संगठन ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने मुख्य बाजार से बस स्टैंड तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार का पुतला भी दहन किया गया।
भाकियू क्रांतिकारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजीव राणा ने कहा कि यूजीसी का नया कानून समाज में जातिगत विवाद बढ़ाएगा और इससे समाज में एकता कमजोर होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यह कानून किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा और अगर केंद्र सरकार इसे वापस नहीं लेती है तो संगठन के समर्थक आगामी चुनाव में मोदी सरकार को वोट नहीं देंगे। प्रदर्शनकारी मुख्य बाजार से बस स्टैंड तक मार्च कर रहे थे। इस दौरान सभी ने शपथ ली कि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

संगठन ने कहा कि युवा और किसान कानून के विरोध में हर स्तर पर आवाज उठाएंगे। संगठन ने प्रशासन से अनुरोध किया कि सरकार को कानून की कमियों पर ध्यान देना चाहिए और इसे पुनर्विचार के लिए वापस लिया जाना चाहिए, ताकि युवा और किसानों के बीच असंतोष न फैले। इस दौरान सुनील सोम, प्रधान बंटी सोम, निश्चय रावत (करणी सेना), मोहित सोम, भूमेश सोम, मनीष दहिया, जयवंश रावत, अमित सोम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed