{"_id":"6ad4cbe6723e00acd20b6850","slug":"bku-krantikari-organizes-public-awareness-march-against-ugc-act-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113969-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूजीसी कानून के विरोध में भाकियू क्रांतिकारी ने निकाली जनजागरण यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूजीसी कानून के विरोध में भाकियू क्रांतिकारी ने निकाली जनजागरण यात्रा
विज्ञापन
सरधना। यूजीसी कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी संगठन ने रविवार को क्षेत्र के
- रार्धना पुल से कई गांवों तक निकला ट्रैक्टरों का काफिला, अकलपुरा में दो लोगों ने ली संगठन की सदस्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। यूजीसी कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी संगठन ने रविवार को क्षेत्र के कई गांवों में जनजागरण यात्रा निकाली। रार्धना पुल से शुरू हुई यात्रा अकलपुरा, राजपुर मोमन, फरीदपुर और खेड़ा सहित कई गांवों से होकर गुजरी। ट्रैक्टरों के काफिले के साथ निकाली गई यात्रा में किसानों और ग्रामीणों ने भाग लिया। हरियाणा के करनाल से भी बड़ी संख्या में लोग यात्रा को समर्थन देने पहुंचे।
संगठन के पदाधिकारी सुबह करीब 10 बजे रार्धना पुल पर एकत्र हुए। यहां से ट्रैक्टरों के काफिले के साथ यात्रा शुरू की गई। विभिन्न गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से यात्रा का स्वागत किया। अकलपुरा गांव में यात्रा का विशेष स्वागत किया गया। इस दौरान अंकुर और योगेश ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। खेड़ा स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास यात्रा का समापन हुआ।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने केंद्र सरकार से यूजीसी कानून वापस लेने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून से बच्चों के भविष्य और शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कानून के विरोध में स्वर्ण समाज के लोग आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ने मांग नहीं मानी तो समाज को एकजुट कर आगामी चुनाव में विरोध दर्ज कराया जाएगा। यात्रा में राष्ट्रीय सचिव भूमेश कुमार सोम, यज्ञदत्त शर्मा, जगपाल फौजी, मनोज सोम, डॉ. संजय चौहान, जयवीर सिंह, सत्येंद्र सोम, अरुण सोम, हरवीर सिंह, सागर सोम, असलम, आकिल, बादशाह और अन्य लोग मौजूद रहे।