फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Kisan Kranti staged a sit-in protest at the SDO office.

Meerut News: भाकियू किसान क्रांति का एसडीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन

Tue, 19 May 2026 07:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
BKU Kisan Kranti staged a sit-in protest at the SDO office.
सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति ने उर्जा निगम की कार्यशैली के विरोध में मंगलवार को एसड
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति ने ऊर्जा निगम की कार्यशैली और किसानों के उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को एसडीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने में संगठन के पदाधिकारी और किसान शामिल हुए।
संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एसडीओ टाउन द्वारा संगठन साथी शोएब खान के आवास से जबरन बिजली मीटर उखाड़ लिया गया। संबंधित उपभोक्ता का पूरा बिजली बिल जमा था। एसडीओ देहात पर गांव अलीपुर के किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। संगठन के अनुसार किसान दयानंद, सलीम, जितेंद्र, ओमपाल और नरेंद्र राणा की कपसाड़ फीडर की ट्यूबवेल लाइन कई बार शिकायत के बावजूद नहीं जोड़ी गई, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान एसडीओ नगर और एसडीओ देहात मौके पर पहुंचे और संगठन पदाधिकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने संगठन की मांगों को स्वीकार करते हुए समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने कहा कि संगठन किसानों, मजदूरों और आम जनता के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा और उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रखेगा। बाद में जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में रहीश, शहरोज, मुजाहिद, सुल्तान मलिक, शादाब, अकरम, सुनील जोगी, राजा ठाकुर, मुन्ना कुरैशी, रिजवान मिर्जा, मुंफरीद, आदिल, जावेद कुरैशी, राहुल शर्मा, सरफराज, रहीश मलिक समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed