{"_id":"60d384408ebc3e356e26253a","slug":"bku-in-an-exercise-to-intensify-the-farmers-movement-meerut-news-mrt544170343","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित किसान ट्रैक्टर यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित किसान ट्रैक्टर यात्रा
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान आंदोलन को तेज करने की कवायद में भाकियू
मुजफ्फरनगर/सिसौली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। पिछले सात महीने से चल रहे किसान आंदोलन को तेज करने की कवायद के तहत भारतीय किसान यूनियन बृहस्पतिवार को सिसौली और सहारनपुर से ट्रैक्टर यात्रा की शुरूआत करेगा। किसान ट्रैक्टर यात्रा दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद 25 जून को गाजीपुर बॉर्डर के लिए प्रस्थान करेगी।
भाकियू ने बृहस्पतिवार (आज) से किसान ट्रैक्टर यात्रा निकालने की घोषणा की हुई है। दोपहर करीब दो बजे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में यह यात्रा सिसौली के किसान भवन से प्रारंभ होगी। वहीं, भाकियू से जुड़ा किसानों का एक जत्था जनपद सहारनपुर से सुबह यात्रा का शुभारंभ करेगा, जो हाईवे होते हुए शाम चार बजे मंसूरपुर पहुंचेगी। यहां सिसौली से यात्रा का नेतृत्व कर रहे चौधरी नरेश टिकैत भी शाम चार बजे पहुंचेंगे, जिसके बाद भाकियू अध्यक्ष के नेतृत्व में ही किसान ट्रैक्टर यात्रा हाईवे से होते हुए गाजीपुर बॉर्डर के लिए प्रस्थान करेगी।
बृहस्पतिवार रात किसान ट्रैक्टर यात्रा दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर रात्रि विश्राम करेगी। चौधरी नरेश टिकैत ने बताया कि यात्रा में हजारों किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ शामिल होंगे। सभी ट्रैक्टर पूर्णतया अनुशासन में चलते हुए गंतव्य की ओर बढ़ेंगे, ताकि किसी भी मुसाफिर को परेशानी का सामना न करना पड़े। रास्ते में अलग-अलग पड़ाव पर उस क्षेत्र के किसान भी अपने ट्रैक्टर के साथ जुड़ते चले जाएंगे। उन्होंने यात्रा के दौरान अनुशासन तोड़ने वाले किसानों को बर्दाश्त नहीं करने की भी बात कही है। उधर, बुधवार केे भाकियू के सभी पदाधिकारी ट्रैक्टर यात्रा की तैयारी में जुटे रहे।