Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Dhansingh Kotwal creates a stir at the Commissionerate

Meerut News: भाकियू धनसिंह कोतवाल का कमिश्नरी पर हंगामा

Thu, 12 Nov 2026 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
BKU Dhansingh Kotwal creates a stir at the Commissionerate
- भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान को किसान विरोधी बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल के प्रदेश अध्यक्ष नितेश पंवार के नेतृत्व में कार्यकताओं ने बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान को लेकर कमिश्नरी कार्यालय के सामने हंगामा किया। उन्होंने बयान को किसान विरोधी बताकर सांसद को भाजपा से निष्कासित करने की मांग की। इस संबंध में एक ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष नितेश पंवार ने कहा कि भाजपा सांसद की ओर से किसानों पर विवादित टिप्पणी की गई है। इसे लेकर किसान शांत नहीं बैठेंगे। उन्होंने बृहस्पतिवार को इसके विरोध में कमिश्नरी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और सांसद का पुतला दहन करने का प्रयास किया। पंवार ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो पार्टी किसानों के पसीने का अपमान करे, उस पार्टी को किसानों के वोट मांगने का कोई हक नहीं। उन्होंने एक ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा। इसमें सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों से माफी मांगने, उनकी सदस्यता समाप्त करने सहित अन्य मांगें की गईं। इस दौरान फरदीन पहलवान, वसीम, जितेंद्र, आयुष, अमजद आदि मौजूद रहे। अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद किसान मेरठ विकास प्राधिकरण में चल रहे धरने में पहुंचे और यहां किसानों को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed