फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU (Chaduni) protests against the India-US trade deal.

Meerut News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू (चढ़ूनी) का प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2026 07:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 23 Jun 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
BKU (Chaduni) protests against the India-US trade deal.
सरधना। भाकियू चढ़ूनी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को तहसील परिसर में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के वि
कहा-डील से किसान, पशुपालक, व्यापारी सभी को हाेगा नुकसान, वापस ले सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के पदाधिकारियों और किसानों ने मंगलवार को तहसील परिसर में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने काली पट्टी बांधकर और बैनर-तख्तियां लेकर नारेबाजी की और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर ट्रेड डील को रद्द करने की मांग की। नायब तहसीलदार राहुल सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

भाकियू (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह तालियान के नेतृत्व में किसान और संगठन के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ट्रेड डील के विरोध में नारे लगाए और अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। उनका आरोप है कि इस समझौते के माध्यम से विदेशी कंपनियों और अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में बढ़ावा मिलेगा, जिससे देश के करोड़ों किसानों की आजीविका प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि किसान संगठन इस ट्रेड डील का पुरजोर विरोध करेगा और केंद्र सरकार से इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed