फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP's Nari Shakti Act campaign will start from today

Meerut News: आज से चलेगा भाजपा का नारी शक्ति अधिनियम अभियान

Sat, 11 Apr 2026 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
BJP's Nari Shakti Act campaign will start from today
मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर की ओर से 11 से 20 अप्रैल तक नारी शक्ति अधिनियम अभियान का आयोजन किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने पूर्व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा को अभियान समन्वयक बनाया है। शुक्रवार को बीना वाधवा ने कार्यक्रमों का विवरण जारी किया। विवेक रस्तोगी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के इतिहास का स्वर्ण युग है। इसका इंतजार देश की आधी आबादी दशकों से कर रही थी। मोदी सरकार ने संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटों को आरक्षित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 11 अप्रैल से मिस्ड कॉल अभियान के माध्यम से होगी। 12 एवं 13 अप्रैल को पॉडकास्ट का आयोजन होगा। 13 से 15 अप्रैल तक शहर के प्रमुख चौराहों और शिक्षण संस्थानों में नारी शक्ति दीवार (सिग्नेचर कैंपेन) लगाई जाएगी। 15 अप्रैल को बाइक और स्कूटी रैली निकाली जाएगी। 15 से 17 अप्रैल को प्रबुद्ध सम्मेलन होंगे। 18 एवं 19 अप्रैल को रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन होगा। 19 एवं 20 अप्रैल को अभियान के अंतिम चरण में स्थानीय निकायों की भागीदारी होगी और नारी शक्ति विजय दौड़ का आयोजन किया जाएगा। 20 अप्रैल को ही अभियान का समापन और नारी शक्ति मार्च आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed