फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP's Metropolitan President complained to the DM about 241 suspicious voters.

Meerut News: भाजपा के महानगर अध्यक्ष ने डीएम से की 241 संदिग्ध मतदाताओं की शिकायत

Sun, 01 Feb 2026 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
BJP's Metropolitan President complained to the DM about 241 suspicious voters.
मेरठ। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने मेरठ शहर विधानसभा में लगभग 241 मतदाताओं के विवरण संदिग्ध होने की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से करते हुए जांच की जांच की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरठ शहर विधानसभा के मकान संख्या सात में 11 मतदाता, मकान नंबर आठ में 11, मकान संख्या 19 में 12, मकान संख्या 32 में 11, मकान संख्या 34 में 16, मकान संख्या 39 में 11, मकान संख्या 44 में 16, मकान संख्या 76 में 20, मकान संख्या 78 में 11 और मकान संख्या 81 में 17 वोटरों की संख्या व विवरण संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। कुछ नामों में पारिवारिक स्थिति व निवास को लेकर संदेह उत्पन्न होता है। कुछ महिलाएं विवाह के बाद भी पुराने पते पर दर्ज प्रतीत होती है, जिससे मतदाता सूची की शुद्धता प्रभावित होती है। इसी तरह से बूथ संख्या 236 में मकान संख्या 340 में 23, मकान संख्या 341 में 15, मकान संख्या 342 में 17, मकान संख्या 343 में 19, 344 में 11 और 346 में 16 मतदाताओं के विवरण संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। महानगर अध्यक्ष ने जिलाधिकारी ने इस पूरे मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले में सपा के शहर विधायक रफीक अंसारी का कहना है कि भाजपा के महानगर अध्यक्ष द्वारा अपने लेटरपैड पर मुस्लिम बहुल क्षेत्र के बूथों पर मकान संख्या के आधार पर जांच के लिए लिखना नियम विरुद्ध है। चुनाव आयोग का नियम है कि जिस किसी भी मतदाता पर आपको गलत या फर्जी होने का शक है, फार्म-7 भरकर जांच कराए न कि कोई राजनीतिक दल अपने लेटरपैड पर लिखकर जांच कराने की मांग करें। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। सपा इस मामले में आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed