{"_id":"6a26c078f24e114b7a034ba5","slug":"bjp-workers-expressed-displeasure-over-the-working-style-of-the-police-and-submitted-a-memorandum-to-the-inspector-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112620-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाजपाइयों ने पुलिस की कार्यशैली पर जताई नाराजगी, इंस्पेक्टर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाजपाइयों ने पुलिस की कार्यशैली पर जताई नाराजगी, इंस्पेक्टर को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात की कई म
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद जैन के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाना सरधना पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी व्यक्त की और विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कई मामलों में कार्रवाई अपेक्षित गति से नहीं हो रही है। उन्होंने एक महिला पदाधिकारी से छेड़छाड़ के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर चिंता जताई। कई लंबित मामलों के खुलासे में देरी और चौकी स्तर पर लापरवाही बरते जाने की शिकायत की। कार्यकर्ताओं ने कस्बे में जुआ, अवैध शराब, भांग और गांजा की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। इससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर सुभाष, वेदप्रकाश, ललित गुप्ता, कल्लू सिंह अमीन, ऋषभ जैन, रक्षित गर्ग, दीपक विश्वकर्मा, मुदित माहेश्वरी, अंकुर गुप्ता सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।