{"_id":"674282cbd4d97d308400ced6","slug":"bjp-workers-distributed-sweets-on-victory-in-maharashtra-and-by-elections-meerut-news-c-72-1-mct1004-124928-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महाराष्ट्र और उपचुनाव में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महाराष्ट्र और उपचुनाव में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
विज्ञापन
मेरठ। महाराष्ट्र में बंपर जीत और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में सात सीटें जीतने पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।
पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने महाराष्ट्र और उपचुनाव में जीत पर खुशी जाहिर की है। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का ने महाराष्ट्र की मीरा भाईदर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार किया था। उन्होंने प्रचंड जीत पर प्रसन्नता जताई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेगमपुल चौराहे पर लड्डू वितरण किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, दीपक शर्मा, अमित शर्मा आदि रहे। सांसद अरुण गोविल के नेतृत्व में पटेल नगर मंडल के साकेत पेट्रोल पंप के पास कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू बांटे और जीत की बधाई दी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने व्यापारियों को लड्डू बांटकर खुशी मनाई।