फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP woman leader resigns on 'Dirty Audio' episode after it gone Viral on social media

'डर्टी ऑडियो' प्रकरण में भाजपा नेत्री ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

Sat, 22 Sep 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 22 Sep 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
BJP woman leader resigns on 'Dirty Audio' episode after it gone Viral on social media
यूपी के मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर वायरल आडियो प्रकरण में भाजपा के बड़े नेताओं की चुप्पी तो नहीं टूटी, मगर ऑडियो के भ्रामक प्रचार से व्यथित भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बीते कई दिनों से ऑडियो मामले को लेकर बीजेपी में सुगबुगाहट मची हुई थी। ऑडियो की बातचीत में शामिल दोनों पक्षों ने भी अपना लिखित संयुक्त बयान जारी किया था।
विज्ञापन


 

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में भाजपा नेता से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। मुद्दा क्या था, किस उद्देश्य से भाजपा के एक पदाधिकारी ने महिला नेता से बहस की। ऐसे ही तमाम सवालों को लेकर मामले ने सुर्खियां पकड़ ली थी। बातचीत के बीच में संगठन के एक बड़े पदाधिकारी भी महिला को समझाने की बात करते सुनाए दिए। प्रकरण ने तूल पकड़ा तो भाजपाई चुप्पी साध गए।

मामले की शिकायत बड़े नेताओं तक पहुंच गई। उन्हीं के हस्तक्षेप के बाद ऑडियो में शामिल दोनों पक्ष सामने आए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनैतिक और व्यावसायिक द्वेष से साजिश रची गई। बिजनेस के विवाद को अनर्गल तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

पूरे प्रकरण में भाजपा का कोई वरिष्ठ पदाधिकारी कुछ नहीं बोला। ऑडियो के भ्रामक प्रचार से आहत भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। भाजपा नेता का कहना है कि लंबे समय तक पार्टी की सेवा की। उम्मीद थी कि भाजपा में महिलाओं को सम्मान मिलता है, परंतु वास्तविकता कुछ और निकली। ऐसी स्थिति में असहज महसूस कर रही हूं और अपना इस्तीफा देती हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो में भाजपा महिला मोर्चा की एक पूर्व पदाधिकारी से ऑडियो में आपत्तिजनक भाषा के साथ बहस हो रही है। महिला नेता कह रही है कि उसे किसी से नहीं मिलना है। वह बड़े पदाधिकारी के घर क्यों जाए। अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहे व्यक्ति को वह जुबान पर लगाम रखने की बात भी कहती है। ऑडियो के बीच में ही मोबाइल पर अचानक पार्टी का बड़ा पदाधिकारी महिला को समझाने और मामले को मिल बैठ कर हल करने की सलाह देता है। ऑडियो मामले की शिकायत एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से की गई थी। खुद भाजपा महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी कप्तान से मिली।

इसके बाद एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने उस एडमिन को तलब किया, जिसके ग्रुप पर यह डर्टी ऑडियो डाली गई थी। एडमिन ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया कि यह ऑडियो उसे किसी ने ग्रुप पर भेजी थी। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा था कि ऑडियो में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी और एक व्यक्ति के बीच जो बातचीत है, वह उनका निजी प्रकरण है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed