फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP will take out farmer's chaupal and tractor rally: Kameshwar Singh

किसान चौपाल और ट्रैक्टर रैली निकालेगी भाजपा : कामेश्वर सिंह

Sat, 02 Oct 2021 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP will take out farmer's chaupal and tractor rally: Kameshwar Singh
किसान चौपाल और ट्रैक्टर रैली निकालेगी भाजपा : कामेश्वर सिंह
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा किसान मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि अक्तूबर और नवंबर में किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गांव में चौपाल लगाएगा। नवंबर माह में उत्तर प्रदेश में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जाएगा।

कामेश्वर सिंह ने कहा कि 2022 में किसान भाजपा के साथ रहेगा और भाजपा किसानों के साथ रहेगी। मुख्य वक्ता प्रकाश पाल सिंह ने कहा की किसानों को किसान कानूनों के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। किसान अन्नदाता है वह विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा। कोई भी विपक्षी दल नहीं चाहता कि किसानों का विकास हो और वह भी तरक्की करें। जब उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा की सरकार होती थी तो किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिलता था। इस बार भाजपा ने 25 रुपये प्रति कुंतल रेट बढ़ाकर किसानों को तोहफा दिया है। कार्यसमिति की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर एवं संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला ने किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री सत्येंद्र तुगाना, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, रणवीर राणा, पदम सिंह दांगी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप प्रधान, गौरव तोमर, प्रवेश भुमि, अमरदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed