{"_id":"5ce70604bdec2207382faf84","slug":"bjp-s-rajendra-agarwal-s-winning-stroke-from-meerut-hapur-lok-sabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल का विजयी स्ट्रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल का विजयी स्ट्रोक
Fri, 24 May 2019 04:12 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Fri, 24 May 2019 04:12 AM IST
विज्ञापन
राजेंद्र अग्रवाल को जीत का प्रमाण पत्र देते डीएम अनिल ढींगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांटे की टक्कर में आखिरकार बाजी सांसद राजेंद्र अग्रवाल के हाथ लगी। जैसे ही कताई मिल स्थित मतगणना केंद्र से जीत की खुशखबरी बाहर आई, समर्थकों ने राजेंद्र को कंधे पर उठा लिया और शुरू हो गया जश्न का दौर...। चारों तरफ भगवा बयार के बीच कार्यकर्ताओं ने सांसद के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। शहरभर में जगह-जगह मिठाइयां बांटकर कार्यकर्ताओं ने हर्ष मनाया। इससे पहले भी राजेंद्र अग्रवाल ने साल 2009 में ठीकठाक मतों से जीत हासिल की थी। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में चली मोदी लहर में उन्होंने विरोधी को भारी मतों से हराया, लेकिन इस बार उनके प्रतिद्वंद्वी हाजी याकूब कुरैशी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। ऐसे में राजेंद्र अग्रवाल की जीत का अंतर 4729 मतों का ही रहा।
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मेरठ-लोकसभा सीट पर भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। उन्होंने कड़े मुकाबले में बसपा के हाजी याकूब को 4729 से मात दी। सुबह से ही इस सीट पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। कभी राजेंद्र आगे हो जाते तो कभी हाजी याकूब बढ़त बना लेते। मेरठ दक्षिण, शहर, हापुड़, किठौर में जहां याकूब कुरैशी ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़त बनाई, वहीं कैंट विधानसभा ने राजेंद्र अग्रवाल के सिर पर जीत का ताज सजा दिया। जीत की खुशी में भाजपाइयांें ने जश्न मनाया और मिठाई बांटी।
विज्ञापन
मेरठ हापुड़ सीट भाजपा के लिए सुरक्षित मानी जाती रही है। लेकिन इस बार सपा, बसपा और रालोद गठबंधन ने भाजपा के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। जिस तरह मुस्लिम-एससी मतदाताओं का बसपा प्रत्याशी के पक्ष में ध्रुवीकरण हुआ, उससे इस सीट पर एक नये समीकरण बन गए। हाल ये रहा कि भाजपा हापुड़, किठौर, दक्षिण और शहर विधानसभा में बड़े अंतर से हारी। इन चारों विधानसभाओं में भाजपा की हार का अंतर एक लाख के आसपास था। लेकिन कैंट विधानसभा में मिली 1.02 लाख से ज्यादा की लीड और पोस्टल बैलेट से मिली बढ़त के सहारे राजेंद्र अग्रवाल मात्र 4729 वोटों से जीत हासिल कर पाए।
विज्ञापन
मेरठ सीट पर एक बार फिर मतदाताओं ने कांग्रेस को हाशिये पर रखा, जबकि 1989 से पहले इस सीट पर कांग्रेस का वर्चस्व रहता था। कांग्रेस को अब तक के सबसे कम वोट मिले। प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल 34,479 वोट ही हासिल कर पाए। अन्य आठ प्रत्याशी तो आठ हजार वोटों से नीचे ही सिमट गए। नोटा को छह हजार से ज्यादा ने प्रयोग किया।
नरेंद्र मोदी में जनता के विश्वास की है जीत : राजेंद्र अग्रवाल
मेरठ। लगातार तीसरी बार मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी है। ऐसे में अब चल रहे विकास कार्यों को गति देकर तेजी से पूरा कराना उनकी प्राथमिकता होगा। अपनी जीत का श्रेय उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी में जनता के अटूट विश्वास को दिया। जीत के बाद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जनता इस बार भी प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देखना चाहती थी। यह उसी का अंडर करंट था कि देश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि गठबंधन के समीकरण को देखते हुए वह अपनी जीत का अंतर कम मान रहे थे। लेकिन इतना कम अंतर होगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। लेकिन यह जनता का फैसला है, जिसे सहर्ष स्वीकार करता हूं। अग्रवाल ने कहा कि अब अधूरे प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा कराया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने की बहुत मेहनत
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जीत के पीछे नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के साथ कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति आस्था के चलते उनकी मेहनत भी है। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और इसके कार्यकर्ता बिना किसी स्वार्थ के काम करते हैं। इसलिए इस जीत का बड़ा श्रेय संगठन के कार्यकर्ताओं को भी जाता है।