फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP's Ghumasan, Vineet Sharada's rebel wave

भाजपा में घमासान, विनीत शारदा के बगावती तेवर

Sun, 24 Mar 2019 03:31 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 24 Mar 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
BJP's Ghumasan, Vineet Sharada's rebel wave
राजनीति - फोटो : अमर उजाला
 मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल के खिलाफ उन्हीं की पार्टी के नेता ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल ने बगावती तेवर दिखाते हुए आलाकमान को दो दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को शास्त्रीनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में विनीत शारदा ने कहा कि राजेंद्र अग्रवाल को टिकट देकर पार्टी ने जिले के 25 लाख लोगों से धोखा दिया है। 2009 और 2014 में भी मैंने टिकट मांगा था। लेकिन उस समय भी पार्टी ने निराश किया था। इस बार मैं पूरी तरह चुनाव लड़ने की तैयारी में था। लेकिन मुझे टिकट न देकर मेरे कार्यों को नजरअंदाज कर दिया गया। मुझे अन्य दलों से निमंत्रण आ रहे हैं। लेकिन भाजपा मेरी मां है। मगर मां को भी अपने बेटे का अब ख्याल करना चाहिए।
विज्ञापन

 राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के ट्विट पर जवाब देने को लेकर विनीत शारदा ने कहा कि मैंने अपनी बात ट्विटर के माध्यम से रखी है। साल 1995 से मैं भाजपा की सेवा कर रहा हूं। मैंने इस दौरान कई मुकदमे झेले हैं। इसके बाद भी पार्टी ने मुझे दरकिनार कर दिया है। विनीत शारदा ने कहा कि मैं लंबे समय से व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ रहा हूं। मेरे साथ प्रदेश के ढाई करोड़ व्यापारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में विनीत शारदा ने कहा कि चौकीदार अपना कार्य बेहतर तरीके से कर रहे हैं। लेकिन पार्टी में जयचंद सेंधमारी कर रहे हैं। पार्टी ने मुझे व्यापार कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष पद देने को कहा था, मैंने उसे ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावेदारों का दिल्ली में डेरा
वहीं, बताते हैं कि अभी भी राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कटवाने के लिए संजीव गोयल सिक्का समेत कुछ दावेदार दिल्ली में डेरा डाले हैं। लगातार क्षेत्र में हो रहे उनके विरोध को आलाकमान के सामने रखा जा रहा है। यह बात अलग है कि इस मामले पर अभी तक किसी बड़े नेता की तरफ से कोई आश्वासन इन नेताओं को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed