फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP regional president said, UP will progress with the budget of Rs 12.44 lakh crore

Meerut : भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले, 12.44 लाख करोड़ रुपये के बजट से प्रगति करेगा यूपी

Sun, 04 Aug 2024 08:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 04 Aug 2024 08:18 PM IST
सार

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि 12.44 लाख करोड़ रुपये के बजट से यूपी प्रगति की राह पर अग्रसर होगा। 

विज्ञापन
BJP regional president said, UP will progress with the budget of Rs 12.44 lakh crore
budget - फोटो : iStock

विस्तार

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय बजट 2024 की प्रमुख घोषणाओं की जानकारी दी। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए 12.44 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जो राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति लाएगा।
उन्होंने बताया कि बजट में कर्ज गारंटी योजना से उत्तर प्रदेश की 20 लाख इकाइयों को जीवनदान मिलेगा और 22 लाख नए उद्यमी तैयार होंगे। इसके अलावा, 1,000 आईटीआई को हब और स्पोक व्यवस्था में अपग्रेड करने की घोषणा से उत्तर प्रदेश के लगभग 100 आईटीआई कॉलेज अपग्रेड होने की उम्मीद है और 3.5 लाख युवाओं को फायदा मिलेगा। उत्तर प्रदेश में हाईवे के लिए चालू वित्त वर्ष में करीब 40 हजार करोड़ रुपये मिलने की संभावना है और प्रदेश को 10 नए राष्ट्रीय राजमार्ग मिलेंगे। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की 2,000 नई सड़कों का निर्माण होगा।
विज्ञापन


12 औद्योगिक पार्क, 40 लाख आवास बनेंगे
सिसोदिया ने कहा कि केंद्रीय बजट में 12 नए औद्योगिक पार्क बनाने की बात कही गई है, जिसका सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलने की उम्मीद है। पीएम सूर्य योजना के तहत प्रदेश के 20 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में कुल 20 लाख शहरी प्रधानमंत्री आवास और 20 लाख ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्त राशन योजना का लाभ प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को अगले पांच साल तक मिलता रहेगा और नई कर प्रणाली में कर स्लैब पुनर्गठन के बाद 11 लाख राज्य कर्मचारियों को लाभ होगा। कहा कि ये बजट राज्य की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा। बजट गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए समर्पित है और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की एक मजबूत नींव रखने का काम किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed