फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP organization taught councilors a lesson in dignity

भाजपा संगठन ने पार्षदों को पढ़ाया मर्यादा का पाठ

Mon, 25 Aug 2025 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
BJP organization taught councilors a lesson in dignity
- भाजपा मेरठ महानगर ने क्षेत्रीय कार्यालय में ली नगर निगम के पार्षदों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नगर निगम की बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षद का नगर आयुक्त के प्रति व्यवहार पार्टी संगठन को भी नागवार गुजरा है। सोमवार को भाजपा मेरठ महानगर संगठन ने हरमन सिटी स्थित पार्टी कार्यालय में नगर निगम के पार्षदों की विशेष बैठक बुलाई। बैठक में पार्षदों को मर्यादा और शुचिता में अपनी बात रखने की नसीहत दी गई। नगर निगम के सदन में सही तथ्यों के साथ बात रखने की हिदायत दी गई।
हरमन सिटी स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने नगर निगम के पार्षदों की बैठक ली। महापौर हरिकांत अहलूवालिया की उपस्थिति में हुई बैठक में महानगर पदाधिकारियों ने नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षद द्वारा नगर आयुक्त के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि बोर्ड बैठक जैसे सदन में मर्यादा के साथ सही शब्दों में बात रखनी चाहिए। बिना तथ्यों के किसी भी अधिकारी पर आरोप नहीं लगाने चाहिए। सभी व्यक्तियों की मर्यादा और गरिमा होती है। इस बैठक में नगर निगम में सबसे ज्यादा हंगामा करने वाले पार्षदों को भविष्य में अपना आचरण सुधारने की कड़ी हिदायत दी गई। महानगर पदाधिकारियों ने पार्षदों से कहा कि नगर निगम राजनीति की प्राइमरी पाठशाला है। यहां से ही आगे की राजनीति की दशा व दिशा तय होती है। कोई भी पार्टी फोरम पर बात करनी चाहिए थी। सदन में सही तथ्यों के साथ बात रखनी चाहिए। सदन में मर्यादा के साथ रहना चाहिए। सही शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। संवैधानिक दायित्वों का सही निर्वहन होना चाहिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही बैठक में पार्षदों के बीच वार्ड स्तर पर जनसंवाद और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा गया। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने पार्षदों से कहा कि वह अपने-अपने वार्डों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिमाह प्रसारित किए जाने वाले मन की बात कार्यक्रम का सुंदर, भव्य एवं जनसंपर्क आधारित आयोजन कराए। मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से संवाद का सशक्त माध्यम है, जिसे अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है। पार्षदों ने अपने वार्ड की समस्याओं, विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति तथा नगर निगम की आगामी बोर्ड बैठक के विषय में भी अपने सुझाव व विचार साझा किए। महापौर ने सभी पार्षदों से शहर के विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को वार्ड स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। बैठक में महानगर महामंत्री महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, विवेक वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed