{"_id":"5c0130f1bdec22419b5de295","slug":"bjp-mp-rajendra-agrawal-said-hanuman-ji-was-a-devotee-of-god-ram","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल बोले- भगवान राम के सेवक 'हनुमान जी' थे वनवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल बोले- भगवान राम के सेवक 'हनुमान जी' थे वनवासी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 30 Nov 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के अलवर में एक रैली के दौरान हनुमान जी को दलित बताया था। सीएम योगी के इस बयान से पूरे देश में हलचल मची है। वहीं शुक्रवार को मेरठ में बीजेपी से सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भगवान राम ने रावण के पराभव के लिए लोक जन का एकत्रीकरण किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी के माध्यम से सामान्य वर्ग के लोगों को एकत्रित कराया। उन्होंने बताया कि योगी जी ने इसी संदर्भ में यह बात कही है।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि हनुमान जी वनवासी तो थे ही।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के अलवर में मंगलवार को एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'बजरंगबली एक ऐसे लोक देवता हैं, जो स्वंय वनवासी हैं, निर्वासी हैं, दलित हैं, वंचित हैं। भारतीय समुदाय को उत्तर से लेकर दक्षिण तक पूरब से पश्चिम तक सबको जोड़ने का काम बजरंगबली करते हैं।'
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/