फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MLA Somendra Tomer to meet ADG Rajeev Sabharwal and demand to action in Hookah bar case

एडीजी से मिले भाजपा महानगर अध्यक्ष और विधायक, हुक्का बार मामले में बड़ी साजिश का लगाया आरोप

Thu, 20 Aug 2020 10:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Aug 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Somendra Tomer to meet ADG Rajeev Sabharwal and demand to action in Hookah bar case
एडीजी से मिले भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर - फोटो : अमर उजाला

होटल, रेस्टोरेंट और कैफे की आड़ में पुलिस की मिलीभगत से मेरठ के पॉश इलाकों आबूलेन, सदर, वेस्ट एंड रोड, साकेत और शास्त्री नगर सहित 16 जगह पर हुक्का बार चल रहे हैं। अवैध वसूली भी हो रही है। युवा पीढ़ी को नशे में धकेलने की यह बड़ी साजिश है।

विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बुधवार को यह आरोप लगाते हुए एडीजी जोन राजीव सभरवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने नशे का धंधा चलाने में पुलिस की भूमिका संदिग्ध होने का आरोप लगाया। कहा कि इस बारे में सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


एडीजी को बताया कि शास्त्री नगर में डगआउट और फिर स्वतंत्रता दिवस पर लेवल अप कैफे में हुक्का बार पकड़ा गया। मामले में नौचंदी थाना पुलिस ने 46 लोगों को क्लीन चिट दे दी है। डगआउट हुक्का बार से अयान नाम का युवक पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने कई राज खोले, लेकिन नौचंदी पुलिस ने उसकी तह तक पहुंचना जरूरी नहीं समझा। अयान के साथी दानिश, आबिद और सोहेब भी अभी तक फरार है। उन्होंने कहा कि मामले में शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट चौकी प्रभारी और इंस्पेक्टर नौचंदी समेत उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए, जिनकी भूमिका संदिग्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौज-मस्ती के नाम पर मनमानी
महानगर अध्यक्ष और विधायक ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से चल रहे हुक्का बार में काफी संख्या में नाबालिग लड़के-लड़कियां मौज-मस्ती के नाम पर मनमानी करते हैं। ये हुक्का बार युवाओं और किशोरों को नशे के दलदल में धकेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर पहुंचे दरोगा, पत्नी ने मुंबई दर्ज कराया था मुकदमा, ये है पूरा मामला

ट्रैफिक पुलिस पर वसूली के आरोप 
महानगर अध्यक्ष ने ट्रैफिक पुलिस पर भी अवैध वसूली करने के आरोप लगाए। कहा, दूसरे राज्यों की गाड़ी देखते ही ट्रैफिक पुलिस उनको पकड़ती है। घंटों खड़ा करने के बाद वसूली करती है। ट्रैफिक पुलिस चौराहों पर आम जनता से अवैध वसूली कर रही है। एडीजी ने जांच कराने की बात कही है।    

एडीजी ने लगवाया था छापा
स्वतंत्रता दिवस पर शास्त्री नगर के लेवल अप कैफे पर एडीजी जोन ने शिकायत मिलने पर छापा लगवाया था। एडीजी ने बताया कि उन्होंने नौचंदी के बजाय दूसरे थाने की पुलिस भेजी थी। जांच चल रही है।

थानेदार की जांच जारी, जल्द करेंगे निस्तारण: सभरवाल
एडीजी जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि भाजपा महानगर अध्यक्ष और विधायक ने कई रेस्टोरेंट और कैफे की आड़ में हुक्का बार चलने की शिकायत की है। जहां भी हुक्का बार चलता मिलेगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच में चौकी प्रभारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। थानेदार की जांच चल रही है। ट्रैफिक पुलिस की शिकायतें भी मिली हैं। एसएसपी अवकाश पर हैं। उनके लौटते ही बैठक कर पूरे मामले का निस्तारण किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed