फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MLA Sangeet Som said - If the gate is not opened in three days, I will open it myself, due to labor pain, the newborn died in the nursing home, the doctor was accused of negligence, filed a complaint

भाजपा विधायक संगीत सोम बोले- तीन दिन में नहीं खुला रेलवे फाटक तो खुद खोल दूंगा, जानें क्या है मामला

Mon, 28 Jun 2021 11:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 28 Jun 2021 11:55 AM IST
सार

भाजपा विधायक संगीत सोम ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन में रेलवे फाटक नहीं खुला तो वह खुद खोल देंगे। वहीं सपा नेता अतुल प्रधान सवाल खड़े करते हुए व्यापारियों की लड़ाई लड़ने की बात कही है।

विज्ञापन
BJP MLA Sangeet Som said - If the gate is not opened in three days, I will open it myself, due to labor pain, the newborn died in the nursing home, the doctor was accused of negligence, filed a complaint
बीजेपी विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला में व्यापारियों के विरोध के बावजूद रेलवे ने दौराला में रेलवे लाइन पर फाटक बंद कर दिया है। फाटक बंद होने से व्यापारियों के साथ-साथ चीनी मिल में भैंसा बोगी से गन्ने की आपूर्ति करने वाले किसानों की परेशानी भी बढ़ जाएगी। भाजपा विधायक संगीत सोम व्यापारियों के बीच पहुंचे और कहा कि तीन दिन में फाटक नहीं खुला तो वह खुद फाटक खोल देंगे। वहीं, शाम के समय सपा नेता अतुल प्रधान भी व्यापारियों से मिले।

विज्ञापन


दौराला-सरधना मार्ग पर रेलवे फाटक बंद करने को लेकर मामला गरमा गया है। रविवार को रेलवे फाटक पर विधायक संगीत सोम पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर इस फाटक को खुलवा दिया जाएगा, नहीं खुला तो वह खुद इस फाटक को खोल देंगे।
विज्ञापन


विधायक ने मौके पर एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय को भी बुलवाया और उन्हें भी फाटक खुलवाने के लिए कहा। विधायक ने कहा कि वह जिलाधिकारी से बात करेंगे और जल्द ही व्यापारियों को इस समस्या से निजात दिलाएंगे। वह व्यापारियों के साथ हैं। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष हरपाल चौहान, मनिंदर भराला, पुरुषोत्तम उपाध्याय, प्रद्युमन जैन, विरेंद्र उर्फ कल्लू चेयरमैन, संजय नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल प्रधान ने भी ली जानकारी
सपा नेता अतुल प्रधान भी रविवार शाम दौराला के रेलवे फाटक पर पहुंचे। व्यापारियों से मामले की जानकारी ली। सपा नेता ने कहा कि सकौती रेलवे फाटक को भी एक वर्ष पहले विधायक संगीत सोम ने तीन दिन में खुलवाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक फाटक नहीं खुला। फाटक बंद होने के कारण व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। विधायक और सांसद दोनों भाजपा के हैं। हमारी उनसे मांग है कि वह दौराला रेलवे और सकौती रेलवे फाटक को खुलवाएं। सपा सरकार में भी दौराला फाटक को बंद करने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन हमने फाटक बंद नहीं करने दिया। फाटक नहीं खुला तो व्यापारियों के साथ मजबूती से लड़ाई लडेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed