फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Mahila Morcha staged a protest against Congress

Meerut News: कांग्रेस के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Tue, 24 Feb 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha staged a protest against Congress
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बागपत रोड स्थित कान्हा प्लाजा में कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और बयानों को जनविरोधी बताया। गीता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार देश की एकता और विकास के मुद्दों पर भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है। महिलाओं ने कहा कि राष्ट्रहित के विषयों पर राजनीति करना उचित नहीं है और देश की जनता सब कुछ देख और समझ रही है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की। इस अवसर पर महानगर महामंत्री डॉली गुप्ता, महानगर मंत्री ममता मित्तल, दीपमाला शर्मा, अनीता विद्यार्थी, निर्मला लोधी, वीणा शर्मा, वीना वाधवा, क्षमा शर्मा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed