फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leaders will not be allowed to enter the roza iftar, banners have been implemented

रोजा इफ्तारी में घुसने नहीं देंगे भाजपाइयों को, कॉलेज के गेट पर लगाया पोस्टर

Mon, 11 Jun 2018 11:43 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 11 Jun 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders will not be allowed to enter the roza iftar, banners have been implemented
फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के बाहर लगाया गया बैनर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में 12 जून को दिल्ली रोड स्थित फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में भाजपा सांसदों और विधायकों को रोजा इफ्तारी में बुलाने को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। इसको लेकर शनिवार को कॉलेज के बाहर पोस्टर और बैनर लगा दिए गए।

विज्ञापन


युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली का कहना है कि हापुड़ रोड पर सीएनजी पेट्रोल पंप पर टेंपो चालक इनाम अंसारी की हत्या में कार्रवाई न करने पर पीड़ित परिवार में आक्रोश है। पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो वह भाजपा नेताओं को रोजा इफ्तारी के लिए कॉलेज में नहीं घुसने देंगे। इसको लेकर कॉलेज के बाहर बैनर भी लगा दिया। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता का कहना है कि प्रशासन की अनुमति से यह रोजा इफ्तारी की परमीशन हो चुकी है। अगर किसी ने इसका विरोध किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


पढ़ें : भाजपा विधायक संगीत सोम पर रिश्वत लेने का आरोप, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रोजा इफ्तार पार्टी में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गय्यूरूल हसन रिजवी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हैदर अब्बास चांद, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य कुंवर बासित अली के साथ ही भाजपा सांसद, राज्यसभा सदस्य और विधायकों के साथ अन्य पदाधिकारियों को निमंत्रित किया गया है। आयोजक कुंवर बासित अली के अनुसार करीब 10 हजार लोग इस रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत करेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed