{"_id":"5edb70f50a5f31166b64f6f5","slug":"bjp-leaders-has-ruckus-after-shops-closed-by-police-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पुलिस ने बंद कराई दुकानें, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, चौकी इंचार्ज पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पुलिस ने बंद कराई दुकानें, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, चौकी इंचार्ज पर लगाया ये आरोप
Sat, 06 Jun 2020 04:04 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 06 Jun 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में जेल चुंगी व किला रोड पर शनिवार को पुलिस ने दुकानों को बंद करा दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने मेडिकल पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। व्यापारियों का कहना है कि यह बाजार मेडिकल क्षेत्र में है और जिसे खोलने के लिए प्रशासन द्वारा निर्देश दिए हैं, पुलिस ने कहा कि उनके पास ऐसा कोई आदेश नहीं है। बाद में व्यापारियों ने सीओ सिविल लाइन से शिकायत की। इसके बाद जेल चुंगी व किला रोड का बाजार खोला गया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह जिलाधिकारी के आदेश पर सशर्त जेल चुंगी किला रोड का बाजार खुला। वहीं लगभग 11.30 बजे पुलिसकर्मी दुकानों को बंद कराने के लिए सड़कों पर उतरे। लोगों भय के कारण शटर डालने शुरू कर दिए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में हिंसा की साजिश रचने वाले पीएफआई के सदस्य मुफ्ती शहजाद को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ जारी
विज्ञापन
भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल को जानकारी दी। बताया कि जिलाधिकारी के लिखित आदेश है कि कंटेनमेंट जोन के बाहर की दुकान सशर्त खुलेंगी। उन्होंने कहा कि इसकी एक कॉपी उन्हें दी गई और व्यपारियो का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने चौकी इंचार्ज संजय कुमार पर डीएम के आदेश को न मानने का आरोप लगाया। इस दौरान राहुल वर्मा, हेमंत सिंह, हिरदेश त्यागी आदि रहे। गढ़ रोड पर भी पुलिस ने कुछ दुकानों को बंद कराया। इसको लेकर दुकानदारों और पुलिस में तीखी नोकझोंक हुई। स्थानीय दुकानदारों ने पूरे मामले में एसपी सिटी से शिकायत की।
वाहनों के चालान काटने पर हंगामा
जेल चुंगी पर पुलिस द्वारा आने जाने वाले लोगों के वाहनों के चालान काटे गए। इसकी सूचना पर भाजपा नेता और व्यापार संघ के अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस बेवजह लोगों को परेशान न करे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/