{"_id":"69fba3f2de91a6b7da02bf7f","slug":"bjp-leaders-employees-assaulted-police-accused-of-inactionbjp-leaders-employees-assaulted-police-accused-of-inaction-meerut-news-c-72-1-mct1011-152913-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाजपा नेता के कर्मचारियों से मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाजपा नेता के कर्मचारियों से मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर के किनानगर में बुधवार शाम भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री ऋषभ गौतम के दो कर्मचारियों आकाश व सुरेंद्र से मारपीट हुई। पीड़ितों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
ऋषभ गौतम ने बताया कि 3 मई को एक युवक उनकी दुकान से कैमरा ले गया था। बुधवार को कर्मचारियों को कैमरा वापस लेने भेजा गया। आरोपी ने कैमरा देने से मना कर दिया और अपने साथियों संग दोनों की पिटाई कर दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के आरोप पर जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत तोमर भाजपा कार्यकर्ताओं संग थाने पहुंचे। तोमर ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाने पर धरना दिया। बाद में आकाश ने तहरीर दी। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि तहरीर ले ली गई है और कार्रवाई जारी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --