फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Leaders and officials inaugurate Makhdoompur Ganga Fair in Hastinapur of Meerut

गंगा स्नान पर्व: हवन यज्ञ के साथ मखदूमपुर गंगा मेले का श्री गणेश, ADG-DM ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Thu, 23 Nov 2023 03:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Nov 2023 03:30 PM IST
सार

Meerut News : भाजपा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
BJP Leaders and officials inaugurate Makhdoompur Ganga Fair in Hastinapur of Meerut
एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मखदूमपुर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल आदि ने संयुक्त रूप रिबन काटकर किया। 

विज्ञापन


इसके बाद सभी ने गंगा घाट पर जाकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गंगा में दुग्धाभिषेक कर गंगा मैया को नमन किया। 

विज्ञापन

वहीं, जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सजवाण ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी श्रद्धालु बैरीकेडिंग से आगे बढ़कर गंगा स्नान न करें। मेले में पहले दिन श्रद्धालुओं का रैला भी पहुंचना शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं को मेला स्थल तक पहुंचाने के लिए और किसी भी जाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगाई गई हैं।

जिला पंचायत द्वारा सड़कों को दुरुस करने के लिए लाखों रुपये संबंधित ठेकेदार को दिए गए हैं। इसके बावजूद मेला स्थल पर जाने वाली सड़कों की हालत दयनीय है। यहां पर श्रद्धालुओं को अपने वाहनों को ले जाने के लिए भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते में पानी का छिड़काव की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे धूल से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

इसके बाद एडीजी राजीव सब्बरवाल भी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एसएसपी से भी मेले के बारे में पूरी जानकारी ली। 

यह भी पढ़ें: Meerut Murder: चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, वारदात के बाद आरोपी फरार

खास बातें-
लाखों श्रद्धालु दीपदान करने के लिए आते हैं। 
इस बार मखदुमपुर मेले का बजट 48 लख रुपये हैं।
कार्तिक पूर्णिमा मखदुमपुर मेले का आयोजन जिला पंचायत के माध्यम से होता है।
सीसीटीवी कैमरे से मेले परिसर की निगरानी होगी।
श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
एडीजी, डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज लिया।

यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed