फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP is working on the lines of East India Company: Shivpal Yadav

अन्य केंद्र.... ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर काम कर रही है भाजपा : शिवपाल यादव

Tue, 28 Oct 2025 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
BJP is working on the lines of East India Company: Shivpal Yadav
सपा महासचिव शिवपाल यादव का स्वागत करते हुए (संवाद)
सपा के राष्ट्रीय महासचिव बोले- प्रदेश का पैसा जा रहा है गुजरात
विज्ञापन

फफूंडा में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (मेरठ)। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने गांव नालपुर स्थित सभा में लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर काम कर रही है। उत्तर प्रदेश का पूरा पैसा गुजरात जा रहा है। वह मंगलवार की दोपहर बाद गांव फफूंडा स्थित रिसोर्ट में शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
हापुड़ रोड पर गांव नालपुर में ईश्वर प्रधान के आवास पर स्वागत समारोह के साथ सभा का भी आयोजन किया गया। शिवपाल यादव ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री और प्रदेश का मुख्यमंत्री किसी दल का नहीं होता वह पूरे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री होते हैं लेकिन जिस तरह की भाषा प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री द्वारा विपक्ष के लिए प्रयोग की जाती है वह लोकतंत्र में गलत है। जबकि संविधान में सत्ता पक्ष व विपक्ष एक-दूसरे के परिपूरक हैं। यदि विपक्ष नहीं होगा तो सत्ता पक्ष तानाशाह हो जाएगा। सरकार ने जितने वादे किए एक भी पूरा नहीं किया। महंगाई व बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। ईस्ट इंडिया कंपनी देश में आई और हिंदुस्तान को लूट कर ले गई। लेकिन अंग्रेजी हुकूमत ने देश में कुछ तो कार्य किया था रेल लाइन का निर्माण हुआ, नहरों की खोदाई हुई, लेकिन भाजपा के लोग उत्तर प्रदेश का पैसा लूट-लूटकर गुजरात ले जा रहे हैं। यह बहुत खतरनाक मसला है।
विज्ञापन

गांव देहात के किसानों को गन्ने का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। खाद का मूल्य बढ़ता जा रहा है। किसानों को खाद भी समय पर नहीं मिल पा रहा है। सपा की जब-जब सरकार रही किसानों को कभी लाइन नहीं लगानी पड़ी। आज किसान महसूस कर रहा है, महंगाई चरम सीमा पर है। नौकरियों के नाम पर सरकार आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सांसद उत्तर प्रदेश से और सबसे महंगी बिजली आज उत्तर प्रदेश को मिल रही है। सपा सरकार में गरीब या किसान के यहां कभी छापा नहीं मारा गया, इस सरकार में बिजली पूरी मिल नहीं रही, बिजली निगम के इंजीनियर छापा मार रहे हैं। अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार उत्तर प्रदेश की सरकार है।
इस सरकार को 2027 के चुनाव में बदलना होगा। सपा सरकार में न छापा न रिपोर्ट फिर भी राजस्व बढ़ रहा था, लेकिन भाजपा में छापे मारने के बावजूद राजस्व घट रहा है। इस मौके पर किठौर विधायक शाहिद मंजूर सहित कई लोगों ने उनका स्वागत किया। संचालन इंद्रमुनि त्यागी ने किया।

इस मौके पर नवाजिश अली, नरेश त्यागी, भगत सिंह वर्मा, बृजपाल प्रधान, राजेंद्र धीर खेड़ा, विजेंद्र चेयरमैन, प्रताप पहलवान, चयनपाल सिंह, जगत सिंह पोसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं सपा महासचिव का गांव धीर खेड़ा स्थित और गांव फफूंडा स्थित अंशुल गुर्जर के आवास पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed