फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP is monitoring SIR from the state headquarters.

Meerut News: एसआईआर की प्रदेश मुख्यालय से मॉनिटरिंग कर रही भाजपा

Mon, 24 Nov 2025 05:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
BJP is monitoring SIR from the state headquarters.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दल अपनी तैयारी में जुटे हैं। भाजपा ने एसआईआर को लेकर अपने पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं के कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है। पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी इस काम में जुटे हैं।
भाजपा की महानगर व जिला इकाई अलग-अलग ढंग से एसआईआर को लेकर कार्य कर रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर को लेकर भाजपा ने वाररूम बनाए हैं। इनके जरिए लोगों के एसआईआर गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरवाए जा रहे हैं और पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी अपने कार्यकर्ताओं की टीम को लेकर एसआईआर की निगरानी कर रहे हैं। महानगर प्रभारी व एमएलसी विजय शिवहरे लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा का कहना है कि पार्टी मुख्यालय से भी एसआईआर को लेकर निगरानी की जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं की सहायता की जा रही है।
विज्ञापन

एसआईआर अभियान के अंतर्गत सोमवार को मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने अपनी विधानसभा के पल्लवपुरम स्थित बूथ नंबर 15 से 23 एवं 55 से 60 तक बीएलओ से जानकारी ली। इसके साथ ही मतदाताओं से जनसंपर्क करके एसआईआर फार्म भरने में आ रही कठिनाइयों को जाना और उन्हें दूर करने में सहायता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed