फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP gave the message of serving the nation to its workers.

Meerut News: भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया राष्ट्र सेवा का संदेश

Wed, 01 Apr 2026 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
BJP gave the message of serving the nation to its workers.
भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर संबोधित करते भाजपा के जिला अध्यक्ष हरवीर पाल स्रोत सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र कस्बे के जैन स्थानक पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता भाजपा के जिला अध्यक्ष हरवीर पाल रहे। अध्यक्षता जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने की। संचालन मंडल महामंत्री डॉ. अभय गुर्जर ने किया।

मुख्य अतिथि हरवीर पाल ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सात सत्रों में विभाजित किया गया था। इसमें वैचारिक अधिष्ठान, संगठन की कार्य पद्धति, बूथ प्रबंधन, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, सोशल मीडिया व जनजागरण, कार्य विस्तार तथा समापन सत्र शामिल रहे। उन्होंने भाजपा की जनसंघ से अब तक की यात्रा पर प्रकाश डाला और कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि राष्ट्र के सांस्कृतिक विकास को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष फिरेराम धनतला, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमल खटीक और अनिल चपराना ने भी विचार रखे। मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी, वर्ग अधिकारी सुधा चौहान और सुनील पोसवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विजयपाल त्यागी, राजवीर त्यागी, राहुल त्यागी, विपिन नागर, सोमनाथ पपनेजा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed