{"_id":"67f83086bdbe73f5fc0ccf9e","slug":"bjp-councillor-fired-bullets-on-employees-when-garbage-van-did-not-arrive-meerut-news-c-14-1-mrt1004-829359-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कूड़े की गाड़ी न पहुंचने पर भाजपा पार्षद ने कर्मचारियों पर गोलियां बरसाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कूड़े की गाड़ी न पहुंचने पर भाजपा पार्षद ने कर्मचारियों पर गोलियां बरसाईं
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सूरजकुंड नगर निगम डिपो पर वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र ने ड्राइवर अविनाश को मारी ग
मेरठ। कूड़ा उठाने के लिए वार्ड में गाड़ी न पहुंचने पर बृहस्पतिवार को भाजपा पार्षद रविंद्र कुमार ने अपने साथियों के साथ सूरजकुंड वाहन डिपो में घुसकर नगर निगम के कर्मचारियों पर गोलियां बरसा दीं। हमले में एक गोली कूड़ा गाड़ी के ड्राइवर अविनाश कुमार के पैर में लग गई और दूसरा कर्मचारी राजेश कुमार भगदड़ में घायल हो गया। कर्मचारियों ने घेराबंदी कर पार्षद को पकड़कर पिस्टल छीनी और फिर पिटाई कर दी। आक्रोशित तीन कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी। पुलिस ने पार्षद को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है।
वार्ड-18 सरायकाजी में बृहस्पतिवार को कूड़ा गाड़ी नहीं पहुंची। जिसको लेकर स्थानीय भाजपा पार्षद रविंद्र कुमार ने नगर निगम के सूरजकुंड वाहन डिपो पर कंप्यूटर ऑपरेटर राजन कुमार को फोन किया। राजन ने पार्षद से कहा कि कूड़ा गाड़ी के संबंध में सफाई निरीक्षक संजय कुमार से बात कर लें। आरोप है इस पर पार्षद आगबबूला हो गए और गाली-गलौच शुरू कर दी। इतना ही नहीं पार्षद अपने 15-20 साथियों के साथ सूरजकुंड वाहन डिपो पर पहुंच गए। वहां पर कर्मचारी राजेश कुमार, कूड़ा गाड़ी के ड्राइवर अविनाश से पार्षद की तीखी बहस हो गई।
दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पार्षद और उसके साथियों ने वाहन डिपो में मौजूद कर्मचारियों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। ड्राइवर अविनाश के पैर में गोली लगते ही वहां भगदड़ मच गई। राजेश कुमार गिरकर घायल हो गए। इसके बावजूद भी पार्षद और उसके साथी गोलियां चलाते रहे। कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए मुख्य दरवाजा बंद किया और पार्षद को घेर लिया। कर्मचारियों ने पार्षद को पकड़कर जमकर पीटा, जबकि उसके साथी वहां से भाग गए। मारपीट में पार्षद भी घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल दोनों कर्मचारी और पार्षद मेडिकल रेफर
इस घटना की जानकारी लगने पर सिविल लाइन और नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पार्षद और दोनों कर्मचारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रेफर किया गया। सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष विनेश मनोठिया अपने साथियों के साथ सूरजकुंड डिपो और फिर मेडिकल कॉलेज में घायलों को देखने पहुंच गए। सफाई कर्मचारी संघ ने घोषणा की कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शहर में सफाई नहीं करेंगे।
महापौर, नगर आयुक्त और कई पार्षद भी पहुंचे
इस घटना के बाद महापौर हरिकांत अहलूवालिया, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, भाजपा पार्षद विक्रांत ढाका सहित कई पार्षद भी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। उन्होंने घायल पार्षद व दोनों कर्मचारियों का हाल जाना। इसके अलावा भी देर शाम तक सफाई कर्मचारियों और वाहन डिपो के कर्मचारियों का अस्पताल में तांता लगा रहा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने वाहन डिपो पर लगे सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
दो सफाई कर्मचारी समेत तीनों यूनियन हड़ताल पर
मेरठ। सूरजकुंड डिपो पर गाड़ी चालक अविनाश को गोली मारने के मामले को लेकर नगर निगम की कर्मचारियों की तीनों यूनियन ने नाराजगी जताई है। सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष विनेश मनोठिया, कर्मचारी संघ महामंत्री आलोक शर्मा, अस्थायी सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री अंकुश महरोल ने हड़ताल का एलान किया है। तीसरी यूनियन कर्मचारी संघ ने भी हड़ताल की घोषणा कर दी। चेतावनी दी कि जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।